झारखण्ड

स्नातक की छात्रा ने की खुदकुशी

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बोकारो थर्मल स्थित निशनहाट गोलघर निवासी 21 वर्षीय स्नातक की छात्रा प्रीति कुमारी ने अपने गले में दुपट्टा से फंदा लगा कर खूदखूशी कर ली। घटना बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे की बतायी जाती है। मृतक छात्रा के पिता नागेश्वर साव रेलवे गेट समीप होटल चला कर जीविका चलाते हैं। घटना के संबंध में मृतक छात्रा के पिता एवं मां ने बोकारो थर्मल पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री घर में ही थी । घर में रिंपेयरिंग का काम कर चल रहा है। प्रीति सुबह नास्ता करने व परिवार के अन्य सदस्यों को भी नास्ता करवाने के बाद दूसरे रूम में चली गयी। कुछ देर बाद जब मां उस कमरे में गई तो उसे छत (केरकेट) के एंगल से दुपट्टे के सहारे लटकी हुई मिली।

मौके पर पूछताछ करती पुलिस

आनन-फानन में परिवार के सदस्यों ने उसे डीवीसी अस्पताल इलाज हेतु ले गए, जहां डाॅक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना प्रभारी परमेश्वर लियांगी, एसआई सुरेश टोप्पो, एस बानरा सहित पुलिस बल के जवानों के साथ घटनास्थल पहुचे। जांच के बाद मृतक छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिये बोकारो भेज दिया गया। मृतक छात्रा के के दो भाई सोनू कुमार एवं मोनू कुमार है। जबकि बहन में वो इकलौती थी। छात्रा द्वारा फांसी लगाये जाने के पीछे कारणों का पता नही चल सका है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया पति चंद्रदेव घांसी, कांग्रेस नेता बबलू सिंह, अनिल सिंह, आजसू नेता पिंटू निषाद सहित कई जन प्रतिनिधि पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *