झारखण्ड

जनता दरबार में अफसरों से ग्रामीणों ने लगाई फरियाद

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
बेरमो प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित अति पिछड़ा पंचायत आरमो के पंचायत भवन में जिला प्रशासन की ओर से मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिला योजना पदाधिकारी पीबीएन सिंह की अध्यक्षता में दरबार लगा। जनता दरबार में लाभुकों की फरियाद पर अधिकारियों ने ‘आॅन द स्पाॅट‘ मामले की सुनवाई की। जिला योजना पदाधिकारी पीबीएन सिंह ने दरबार को संबोधित करते हुए कहा कि आम जनता की जो भी समस्याएं होंगी, प्रशासन उसका त्वरित निदान करने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। जनता दरबार में पेंशन, भूमि-विवाद, भूमि अधग्रिहण, प्रधानमंत्री आवास, डोभा, तालाब व मनरेगा योजना से संबंधित आवेदन दिए, जिसके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवेदन भेज दिया गया। इसके अलावे लाभुकों को जाॅब कार्ड, जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र निर्गत किया गया। 15 किसानों को कृषि विभाग के द्वारा उन्नत धान का बीज वितरण किया गया और 16 लाभुकों को उज्जवल योजना के तहत गैस-चूल्हा दिया गया। जनता दरबार में दर्जनों ग्रामीणों का ईलाज कर दवा दी गयी। जनता दरबार में बीडीओ अखिलेश कुमार, सीओ एमएन मंसुरी, बीस सूत्री अध्यक्ष कपिलदेव गांधी, एमओ बिरेंद्र कुमार, सीडीपीओ अर्चना सिंह, बीपीओ राकेश कुमार, डाॅ. अनिता चैधरी, प्रफुल्ल महो, पूर्णिमा महतो, मुखिया मणिराम मुर्मू, पंसस विश्वनाथ मांझी, उपमुखिया हरेराम यादव, रोजगार सेवक नकुल रविदास आदि उपस्थित थे।
फोटो-जनता दरबार को संबोधित करते जिला योजना पदाधिकारी पीबीएन सिंह व अन्य। किसान को धान का बीज व गैस-चूल्हा वितरण करते अधिकारी। उपस्थित ग्रामीण।

जनता दरबार में अधिकारी 63, 43 ग्रामीण पहुंचे
आरमो में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न विभाग के 63 अधिकारी ग्रामीणों की समस्या सुनने पहुंचे थे। लेकिन दरबार में मात्र 43 ग्रामीण ही पहुंचे। इस संबंध में वीपीओ राकेश कुमार ने कहा कि खेती-बारी के दिन होने के कारण ग्रामीण जनता दरबार में कम पहुंचे। जनता दरबार को लेकर साऊड सिस्टम से घुम-घुमकर डोर टू डोर प्रचार किया गया था। लेकिन ग्रामीण क्यों नहीं पहुंचे। मंगलवार को भी पंचायत प्रतिनिधियों के द्वारा के जनता दरबार को लेकर सभी को सूचित किया गया है। हालांकि ग्रामीणों का कहना है कि जनता दरबार की सूचना नहीं रहने के कारण हमलोग वहां नहीं पहुंचे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *