यूपी

बचेगी बेटी तभी तो पढ़ेगी बेटी : इंजी. मोहम्मद हैदर

Share now

बरेली : आम आदमी पार्टी रुहेलखण्ड प्रान्त उत्तर प्रदेश के यूथ विंग प्रभारी इंजी० मोहम्मद हैदर ने महिलाओं पर हो रही घटनाओं पर चिन्ता जताते हुए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल को पत्र लिखकर सरकार को सचेत करने की मांग की है।
उन्होंने कहा की वर्तमान समय मे हो रही घटनाओं से इंसानियत लगातार शर्मसार होती जा रही है। जिसमें महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध प्रमुख हैं। आजकल इस सरकार में महिलाओं के प्रति हो रही घटनाए अपने चरम सीमा पर है। छेड़छाड़, बलात्कार जैसे जघन्य अपराध लगातार दिन बा दिन रुकने की बजाए तेज़ी से बढ़ते जा रहे हैं। जिस देश मे महिलाओं को पूजा जाता है, जिनमे देवी देवताओं का वास होता है वही पर ऐसी घटनाएं मानवता को शर्मसार कर रही है। लगातार बढ़ते अपराध के चलते महिलाएं अपने आपको प्रदेश के हर कोने में असुरक्षित महसूस कर रही है और उनके अंदर डर का माहौल पैदा हो गया है। जो सरकार “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा लगाकर सत्ता प्राप्त करती है वही सरकार अपराधियों और लगातार ऐसी घटनाओं पर अंकुश ना लगाकर महिलाओं का मनोबल गिराने का काम कर रही है।
हाल ही में हुई दो घटनाओं से पूरा प्रदेश ही नही पूरा देश और पूरी इंसानियत शर्मसार हो गयी। जिसमे जून 2018 को लखनऊ में पॉलिटेकनिक की एक छात्रा के साथ बलात्कार करके मार दिया गया तथा दूसरा लगभग 6 जुलाई को उन्नाव ज़िले में कुछ युवको ने एक महिला के साथ ज़बरदस्ती करते हुए वीडियो बनाया और उसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इन दोनों घटनाओं से इंसानियत और प्रदेश दोनो शर्मसार हुए है। ऐसी घटनाएं हमे निर्भया की याद दिलाती है। बढ़ते अपराध और अपराधियों के हौसले इस लिए बुलंद है कि उनको तुरन्त सज़ा नही मिल रही। इसीलिए ऐसी घटनाओ में आये दिन बढ़ोतरी हो रही है।
“आम आदमी पार्टी यूथ विंग” की तरफ़ से मैं आपके माध्यम से प्रदेश सरकार से अनुरोध करते हैं कि ऐसी बढ़ती घटनाओं के आरोपियों के ख़िलाफ़ जात पात, और राजनीतिक सम्बन्धों से हटकर कारवाई करके आरोपी को सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाई जाए। जिससे प्रदेश में यह संदेश जाए कि चाहे आरोपी कोई भी हो जो अपराध करेगा वो सज़ा से नही बच सकता। फिर अपराधी ऐसे अपराध करने से पहले सो बार सोचेगा। सरकार के इस निर्णय से प्रदेश में महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगी क्योंकि “बचेगी बेटी तभी तो पढ़ेगी बेटी”।
महिलाओं की सुरक्षा, युवाओ की बेरोजगारी, शिक्षा मित्रों को नियमित करने के लिए औऱ आम आदमी की आवाज़ उठाने के लिए राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश प्रभारी श्री संजय सिंह जी उत्तर प्रदेश में जनाधिकार पदयात्रा कर रहे हैं।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *