झारखण्ड

पर्स वापस कर ईमानदारी की मिसाल कायम की रीतलाल ने

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 
बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी अस्पताल की सिस्टर शिल्पी सेन का खोया हुआ पर्स वापस कर ऊपरघाट के कंजकिरो पंचायत अंतर्गत पिपराडीह निवासी 19 वर्षीय युवक रीतलाल महतो ने ईमानदारी की मिशाल पेश की। बताया जाता है कि नर्स शिल्पी सेन स्थानीय बाजार खरीदारी के लिए गयी थी। इसी दौरान पर्स कहीं गिर पड़ा। पर्स में तीन एटीएम कार्ड, ड्राईविंग लाईसेंस, आधार, वोटर कार्ड, पैन कार्ड सहित रुपये भी थे। काफी खोजने के बाद भी पर्स कहीं नहीं मिला। सिस्टर ने पर्स खोने की सूचना स्थानीय थाना को भी दी थी। शुक्रवार को पिपराडीह निवासी रीतलाल महतो सिस्टर का खोया हुआ पर्स लेकर डीवीसी अस्पताल पहुंचा। उमवि में लगे स्वास्थ्य शिविर में शिल्पी के चले जाने के कारण रीतलाल ने डिप्टी सीएमओ डाॅ आर भट्टाचार्य को खोया हुआ पर्स वापस कर दिया। अस्पताल मंे मौजूद संजीव कुमार सहित अन्य कर्मियों ने युवक के ईमानदारी की काफी प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *