बिहार

जलनिकासी न होने से दुकानदार परेशान

Share now

आजाद इदरीसी, हसनपुर

जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण प्रखंड क्षेत्र के ब्लॉक रोड पेट्रोल पंप के पास लगभग दर्जनों दुकानदारो सहित आमजन को काफी समस्या हो रही है,बताते चले कि हल्की भी बारिश हो जाने से पेट्रोल पंप के पास रोड पर लगभग डेढ़ फीट पानी जमा हो जाता है जिससे व्यवसाई सहित आम जनों को इन रास्तों से गुजरने में काफी घटनाएं होती है,वही दूसरी ओर उक्त स्थल के समीप बने नाला जाम हो जाने से नाला का पानी भी उक्त जगह पर फैल जाता है, जिससे गंदा पानी के कारण मच्छरों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोत्तरी होती जा रही है। नाली का गंदा पानी लोगों के घरों व दुकानों में घुस जाता है। उक्त समस्या को लेकर लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है,पूछे जाने पर स्थानीय वासी राजद के युवा जिला उपाध्यक्ष कुमुद रंजन सहित आम लोगों का आरोप है कि गत काफी वर्षों से जल निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग की जा रही है, पर प्रशासनिक तौर पर कोई आवश्यक कदम नहीं उठाया गया। गंध के कारण लोगों का घर में रहना मुश्किल होता जा रहा है। बीमारियों में भी काफी वृद्धि हुई है,सांसद प्रतिनिधि कफील अहमद कैफ़ी ने कहा कि जल निकासी सबसे बड़ी समस्या है। इस समस्याओं का समाधान के लिए उन्होंने उच्चाधिकारियों से बातचीत की गई हैं, स्थानीय जो भी समस्या है वो सभी पर ध्यान देंगे और बहुत ही जल्द पानी निकासी की व्यवस्था की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *