झारखण्ड

साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल/कथारा 
रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी कर फरार युवक राजकुमार उर्फ राकेश को कथारा ओपी के सअनि शशिकांत ठाकुर ने अपने टीम के साथ बोकारो न्यायालय के समीप से गिरफ्तार कर लिया है।जिसे गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।वहां पर पुलिस को पता चला कि आगामी 25 सितंबर तक कार्रवाई पर रोक लगी हुई है। जिसके बाद पुलिस को उक्त आरोपी को कोर्ट से ही छोड़ देना पड़ा।पुलिस के अनुसार कोर्ट द्वारा इस आदेश की सूचना उन्हें नहीं थी। ठगी का शिकार व्यक्ति राजेंद्र रविदास कथारा रेलवे कॉलोनी का निवासी है।जिसे बिहार हीरामन बीघा नवादा के रहने वाले राजकुमार उर्फ राकेश पिता विजय कुमार यादव ने वर्ष 2015 में नौकरी दिलाने के नाम पर साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी कर ली थी।

भुक्तभोगी द्वारा पैसा मांगने पर आरोपी राकेश आनाकानी करता रहा। तब राजेंद्र रविदास ने वर्ष 2017 में कथारा ओपी में आवेदन देकर मामला दर्ज करवाया। कांड संख्या 157/17 के तहत आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गयी। लगभग 4 माह पूर्व मुख्य आरोपी राकेश के पिता विजय यादव को बिहार से पुलिस ने गिरफ्तार कर तेनुघाट उपकारा भेज दिया था। वही बुधवार को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *