देश

एनआईटी के ‘बावरे’ छात्रों ने रेलवे स्टेशन पर नुक्कड़ नाटक से किया जागरूकp

Share now

नीरज सिसौदिया, जालंधर
फिरोजपुर रेल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार और वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरिमोहन के दिशा निर्देशानुसार वाणिज्य निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, अजय सिद्धू और स्टेशन अधीक्षक आर के बहल के नेतृत्व में स्वच्छता एवं महिला सुरक्षा विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया| इसमें एनआईटी के छात्रों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया|


इस अवसर पर एनआईटी जालंधर के चीफ वार्डन डॉ विनय मिधा व प्रोफेसर डॉक्टर ललित कुमार अवस्थी बताैर मुख्य अतिथि शामिल हुए| उनके साथ बाबरी नाम का एक दल भी आया था जिसमें 20 छात्र शामिल थे| मुख्य अतिथि ने कहा कि भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए स्वच्छ भारत अभियान के बाद आम लोगों में स्वच्छता के प्रति काफी जागरूकता आई है| उन्होंने यात्रियों से स्टेशन परिसर को साफ सुथरा बनाए रखने की अपील की|

इस दौरान छात्रों की टीम ने एक नुक्कड़ नाटक पेश किया| वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने कहां की अन्य स्टेशनों पर भी NGO स्टूडेंट्स आदि के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाएगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *