देश

ऊपरघाट के गोनियाटो में छठा शहीद गणेश महतो डे-नाइट फुटबाॅल टूर्नामेंट संपन्न

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट स्थित गोनियांटो पंचायत के गोसाई टोंगरी फुटबाॅल मैदान में सोमवार को 6ठा दो दिवसीय शहीद गणेश महतो डे-नाईट फुटबाॅल टुनामेंट रंगारंग कार्यक्रम कए.साथ बुधवार को संपन्न.हो गया। टुनाॅमेंट के फाइनल समारोह का उदघाटन डुमरी विधायक जगरनाथ महतो, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चौधरी, जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, मुखिया पिंकी देवी व झामुमो के युवा नेता गंगाराम महतो ने संयूक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

 

फाइनल मैंच कंजकिरो बनाम बोकारो थर्मल के बीच खेला गया। कंजकिरो की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते बोकारो थर्मल की टीम को 1-0 से हराया। टुनाॅमेंट में कुल 104 टीमों ने भाग लिया है। फाइनल समारोह को संबोधित करते हुए डुमरी विधायक जगरनाथ महतो व जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो ने कहा कि झारखंड की सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाॅल है।

ग्रामीणों बहुल इलाकों में फुटबाॅल खेल को त्योहार के जैसा मनाते है। अब तो ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कों के साथ-साथ लकड़ियां भी फुटबाॅल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं है। विजेता टीम को कमेटी की ओर 18 हजार नगद व ट्रॉफी व उप विजेता टीम को नगद 12 हजार के अलावे एक ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

मैन ऑफ द टुनॉमेंट व मैन ऑफ मैच कंजकिरो के फुटबॉलर सुरेश कुमार को दिया गया
इस मौके पर, विधायक प्रतिनिधि टेकलाल चैधरी, मनोज कुमार महतो, मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, प्यारेलाल महतो, रामा महतो, जयनदंन महतो, कमरूद्दीन अंसारी, करमचंद सोरेन, युसूफ अंसारी, रामा महतो, कमलेश महतो, सरयू महतो, रामकुमार मरांडी, जितेंद्र महतो, महेंद्र महतो, समीर मुर्मू, फुलचंद सोरेन, बाबुलाल मुर्मू, गुरूप्रसाद महतो, सरयू महतो, सोमर महतो, भोला महतो, महादेव महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *