देश

सामाजिक सद्भाव और सामाजिक समरसता का केंद्र है मेला : शिक्षा मंत्री

Share now

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना
नावाडीह प्रखंड के कंजकिरो स्थित फुटबॉल मैदान में पांच दिवसीय श्री काली पूजा सह मेला का उदघाटन सूबे के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने फीताकाट कर किया। उदघाटन के बाद मेला का निरीक्षण किया और काली की मुर्ति पर मत्था टेककर अमन-चैन की कामना किए। इसके बाद समारोह को संबोधित करते शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि मेला झारखंड की एक कल्चर है। इसे बचाने की जरूरत है। गिरते स्तर और लुप्त होती संस्कृति को बचाने के लिए झारखंड के युवाओं को आगे आने की जरूरत है। इस संस्कृति को झारखंड की परंपरा और सामाजिक समरसता को बढ़ाने का काम किया है। सभी को चाहिए की संस्कृति बृहद और समृद्ध और संरक्षित हो। कहा कि यह संस्कृति सिर्फ नृत्य और संगीत तक ही सिमटा हुआ नहीं है बल्कि सामाजिक सद्भाव और सामाजिक समरसता का केंद्र है। मेला झारखंड की एकजुटता का प्रतीक है। इसे बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए समाज के प्रबुद्ध वर्ग के साथ-साथ सरकारी स्तर पर भी प्रयास होने चाहिए। हम सभी अपनी भाषा और संस्कृति से जुड़े रहते हैं, लेकिन इसकी जड़ें अब कमजोर हो रही हैं। संस्कृति का रक्षा अपनी परंपरा का रक्षा है। इसे हर कीमत पर संरक्षित करने की जरूरत है। झारखंड रीति रिवाज और परंपराओं का प्रदेश है, लेकिन अब यहां की संस्कृति विलुप्त होने की दिशा में है। संस्कृति के कमजोर होने से विकास संभव नहीं है। इस दिशा में पहल होनी चाहिए। समाजसेवी खिरोधर महतो व लालमणी महतो ने कहा कि मेला एक सद्भाव मनोभाव की प्रस्तुति के साथ एकता का प्रतीक होता है। गांव में सैकड़ों की संख्या में लोग एकजुट होते हैं, इसमें शामिल होते हैं। इससे सामाजिक समरसता बढ़ती है। हमें संकल्प लेना होगा कि इस धरोहर को सही ढंग से विस्तार दें। किसी भी कीमत में अपनी संस्कृति और सभ्यता को बचाने की कोशिश करेंगे। यहां पर मेला समिति के संरक्षक खिरोधर महतो, योद्वा महतो, अध्यक्ष रामलखन महतो, सचिव लालमोहन तुरी, उपाध्यक्ष योद्वा महतो, जीवलाल तुरी, योगेंद्र कुमार रंजन, उदय प्रसाद अग्रवाल, प्यारेलाल महतो, पंसस रेवतलाल महतो, उप सचिव लालमणी महतो, प्रदीप महतो, संगठनसचिव अमृत महतो, संजय कुमार अग्रवाल, कन्हैयालाल तुरी व मीडिया प्रभारी कृष्णचंद्र महतो, जीवन महतो, प्रदीप महतो, अमृत महतो सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित थे। इधर, बोकारो थर्मल थाना प्रभारी शैलेश कुमार चौहान व सुमन कुमार ने काली पूजा की विधिवत उदघाटन मंगलवार की रात पूजा-अर्चना किए थे।

कंजकिरो स्थित उमवि का तीन नंवबर को हाई स्कूल में अपग्रेड करने की घोषणा आज शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने की है।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *