देश

महंगाई के विरोध में महागठबंधन ने बंद कराया उमगांव का बाजार

Share now

 एजाज अंसारी, हरलाखी 
हरलाखी प्रखण्ड के उमगॉव मे बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार के विरोध में महागठबंधन दल के कार्यकर्ताओं ने उमगॉव बाजार में टायर जलाकर आवागमन बाधित किया। सुबह से हीं कई घंटों तक सैकड़ो कार्यक्रताओं ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी किया।

राजद, कम्युनिस्ट पार्टी, कांग्रेस सहित अन्य दलों के कार्यक्रताओं ने उमगॉव में आक्रोशित लोगों ने सरकार पर आक्रोश व्यक्त करते हुए डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस सहित अन्य के दर में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग किया। उमगॉव में कई घंटों तक भारत बंदी को सफल बनाने में कई दलों ने भाग लिया। मौके पर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अजय राय राजद प्रखण्ड   पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशेश्वर यादव , सीपीआई सहित कई पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारत बंद में अपना सहयोग प्रदान किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *