देश

शहीद बाबू लाभ सिंह नगर के लक्ष्मी नारायण मंदिर में लगा विशाल भंडारा

नीरज सिसौदिया, जालंधर
शहीद बाबू लाभ सिंह नगर गली नंबर 6 में स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया| इस दौरान भक्तों ने भजन कीर्तन कर भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगाया| महिलाओं ने विशेष रूप से भजन कीर्तन पेश किए| मौके पर पूर्व पार्षद प्रदीप राय भी शामिल हुए और प्रभु का आशीर्वाद लिया|


मंदिर के संचालक अशोक शर्मा ने बताया कि श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष में इस भंडारे और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है| उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी की बधाई दी| प्रदीप राय ने कहा कि त्योहार हमारी संस्कृति के परिचायक है।

लड़कियां भी पी रही थीं हुक्का, पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को झटका, देखें स्टिंग ऑपरेशन की लाइव वीडियो
https://youtu.be/G1FDpGtCQGI
इस मौके पर मनोहर लाल अशोक शर्मा ओ पी मित्तल धर्मपाल छाबड़ा अमरनाथ अंकित शर्मा गुरमीत कौर रेखा शर्मा समेत बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित हुए| सैकड़ों लोगों ने भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *