यूपी

समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं शिकायतें, 5 का मौके पर किया समाधान

नीरज सिसौदिया, गाजियाबाद

समाधान दिवस के तहत गाजियाबाद की जिलाधिकारी रितु माहेश्वरी ने सदर तहसील में शिकायतें सुनी| इस दौरान कुल 24 लोक शिकायत लेकर आए जिनमें से 5 शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया| इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रमेश रंजन और एसएसपी वैभव कृष्ण भी मौजूद थे| इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि जो भी समस्याएं प्राप्त हो रही हैं और जिनका मौके पर तत्काल निस्तारण नहीं हो पा रहा है तो उसका निस्तारण टीम गठित कर मौके पर जाकर किया जाए| उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी| साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अगर कोई भी अधिकारी इसमें लापरवाही करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी| रमेश रंजन ने अधिकारियों से शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने को कहा| वहीं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण एसएसपी ने किया|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *