बिहार

लड़की ने किया ऐसा काम कि पंचायत ने 5 घंटे तक पेड़ से बांधकर तड़पाया, जानिए और क्या-क्या किया लड़की के साथ?

नवादा| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भले ही डिजिटल इंडिया का नारा देते नहीं थक रहे हो लेकिन आज भी देश के कई इलाके ऐसे हैं जो आदमी संस्कृति पर चल रहे हैं| यहां तुगलकी फरमान लड़कियों की जिंदगी को नर्क बना रहे हैं| ताजा मामला बिहार के नवादा जिले का सामने आया है| यहां के रजौली में एक लड़की को प्यार करने की सजा 5 घंटे तक पेड़ से बांधकर रखने की सुनाई गई| यह फरमान पंचायत सुनाया और जनता तमाशबीन बनी रही।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती पड़ोस के एक गांव के युवक से प्यार करती थी और उससे शादी करना चाहती थी| विगत 30 सितंबर को युवती लड़के के साथ घर से भाग गई| परिजनों को जब यह सूचना मिली की लड़की पड़ोस के गांव में ही अपने प्रेमी के साथ है तू उसे लाने के लिए निकल पड़े| जैसे ही परिजन लड़की को लेकर गांव वापस पहुंचे तो पंचायत ने लड़की को सजा सुना दी|
पंचायत के फरमान सुनाया की लड़की ने प्यार करने का गुनाह किया है और घर से भाग कर उससे भी बड़ा गुनाह किया है अतः इसे 5 घंटे तक पेड़ से बांधकर रखा जाए| इसके बाद उसे 5 घंटे तक पेड़ से बांधकर रखा गया और गांव के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक तमाशा देखते रहे| लड़की का कहना है कि वह जिस लड़के से प्यार करती है उसी से शादी करना चाहती है मगर उसके घर वालों को यह बात पसंद नहीं है और वह शादी नहीं होने दे रहे| लड़की के पिता ने बताया कि पंचायत ने यह फरमान सुनाया है और उसे इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी| फिलहाल पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी गई थी| लेकिन समाचार प्रकाशित होने के बाद उन्हें सूचना मिल गई| फिलहाल किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *