देश

‘एनएआई अचीवमेंट अवॉर्ड 2018’ से नवाजे जाएंगे इंडिया न्यूज़ के चीफ एडिटर अजय शुक्ल, दिल्ली में 28 दिसंबर को होगा समारोह

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
देश के बेस्ट एडिटरों में शुमार युवा पत्रकार और इंडिया न्यूज के चीफ एडिटर अजय शुक्ल के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ने जा रही है। उन्हें न्यूज़ पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित एनएआई अचीवमेंट अवार्ड 2018 के लिए चुना गया है| इस बार उन्हें यह अवॉर्ड इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में उनके सराहनीय कार्य के लिए दिया जा रहा है| न्यूज़ पेपर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से देश भर में बेस्ट रीजनल चैनल के लिए इंडिया न्यूज़ हरियाणा को चुना गया है| वहीं बेस्ट एडिटर के लिए अजय शुक्ल को चयनित किया गया है| इससे पहले भी अजय शुक्ल प्रिंट मीडिया में देश के नामी समाचार पत्र हिंदुस्तान के संपादक के तौर पर यह पुरस्कार हासिल कर चुके हैं| उन्हें यह पुरस्कार गत वर्ष 2017 में दिया गया था| उस वक्त उन्हें प्रिंट मीडिया के बेस्ट एडिटर के पुरस्कार से नवाजा गया था|
एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी विपिन गौर की ओर से श्री शुक्ल को पुरस्कार वितरण समारोह के लिए एक निमंत्रण पत्र भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि 26 वें एनएआई पुरस्कार के लिए आपका चयन किया गया है| अतः इस अवसर पर आप यह पुरस्कार स्वीकार कर हमें अनुग्रहित करें| समारोह का आयोजन 28 दिसंबर को नई दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर संसद मार्ग, हनुमान रोड एरिया कनॉट प्लेस में किया जाएगा|
एक पत्रकार के तौर पर अजय शुक्ल की उपलब्धियों की फेहरिस्त बहुत लंबी है| कम उम्र में उन्होंने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं और पत्रकारिता के क्षेत्र में कई पुरस्कार भी जीते| श्री शुक्ल की गिनती देश के चुनिंदा युवा एवं जुझारू संपादकों में की जाती है| मूल रूप से कानपुर के रहने वाले अजय शुक्ल ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में पत्रकारिता जगत में न सिर्फ काम किया बल्कि अपनी प्रतिभा का लोहा भी मनवाया|

वर्तमान में इंडिया न्यूज हरियाणा पर उनका वीकली शो ‘सामना सवालाें का’ बेहद पसंद किया जा रहा है जिसमें वह अपने तीखे सवालों से बड़े -बड़े मंत्रियोंं की बखियां उधेड़ते नजर आ रहे हैं| हरियाणा के एक मंत्री तो उनका शो छोड़कर ही भाग खड़ा हुआ था| अजय शुक्ल की इस उपलब्धि पर इंडिया टाइम 24 की ओर से ढेरों शुभकामनाएं और बधाई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *