बिहार

हरलाखी प्रखण्ड के उमगांव मध्य विद्यालय में रसोइया संघ की बैठक

एजाज अंसारी, हरलाखी 

प्रखण्ड मुख्यालय पर 23 सुत्री मांगो को लेकर 07 जनवरी को अनिश्चितकालीन हड़ताल करने की बात प्रखंड अध्यक्ष इंद्र कुमार मंडल ने कहा है।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इन्द्र कुमार मंडल ने की। जिलाध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा की सरकार हमको के साथ अनदेखी कर रही ,रसोइया के साथ सौतेला पन का व्यवहार किया जा रहा है उन्होंने बारह महिने मानदेय देने,पेंशन योजना का लाभ,मानदेय अठारह हजार, करने सहित अन्य मांगों के लेकर सात जनवरी से अनिश्चितकालिन हड़ताल पर जाने का अपील किया,वहीं संघ के जिला कोषाध्यक्ष नरेश पासवान ने कहा की हम्हे दितना वेतन मिलता उससे हम अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा नहीं दे पा रहे है,महगांइ बढ गई है और मानदेय मे कोई बढोतरी नही की जा रही है ऐसे मे घर परिवार चलाना मुश्किल हो गया है।मौके पर पवन राय,दिपक महतो,रिंकू देवी,उषा देवी,पिंकी देवी,सुर्यकला देवी,शिला देवी,मंतोरिया सहित अन्य सदस्य थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *