झारखण्ड

झुमरा पर मुठभेड़ के बाद 3 डेटोनेटर और नक्सली साहित्य बरामद, 500 राउंड चली गोलियां

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल

गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी स्थित झुमरा पहाड़ पर नक्सली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 3 डेटोनेटर, नक्सली साहित्य बरामद किए हैं। इसके अलावा दैनिक उपयोग के सामान भी बरामद किए गए हैं।

एसपी ने पत्रकारों को बताया कि बुधवार की सुबह रजबेड़वा जंगल में नक्सली मिथिलेश महतो के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। जंगल का फायदा उठाकर नक्सली भागने में सफल रहे। मुठभेड़ आधे घंटे तक चली, इसमें करीब कुल 500 राउंड फायरिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *