बिहार

बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ एमएचडीसी के अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने की बैठक, सात जनवरी को आंदोलन का एलान 

एजाज अंसारी, हरलाखी

प्रखंड में बढते भ्रष्टाचार को लेकर मिथिला ह्यूमन डेवलपमेंट के दर्जनों सदस्यों ने कल्यानेस्वर स्थान मे बैठक का आयोजन किया। बैठक मे 34 सुत्री मांगो को लेकर गहन चर्चा हुई।बैठक को संबोधित करते संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने कहा की हरलाखी प्रखंड मे अफसर साही बढ गई है।प्रखंड मे बिचौलिया का मनोबल चरम पर है।प्रधानमंत्री आवास योजना,वृद्धा पेंसन,सात निश्चय योजना सहित अन्य कई योजनाओं मे धांधली कि जा रही है।उन्होंने आगामी सात जनवरी अपने 34 सुत्री मांगो को लेकर हरलाखी प्रखंड मुख्यालय पर अनिश्चितकालिन धरना का निर्णय लिया।

मौके पर राष्ट्रीय प्रचार प्रसार सचिव ए पासवान,राष्ट्रिय प्रधान सचिव पी कुमारी,संगठन विस्तार मंत्री एस ठाकुर,प्रेमकला देवी,मंजुला देवी,वीणा देवी,बद्री नदाफ,मोहित महतो,राम परिक्षण गोसाई,राम इकबाल पासवान,जय किशोर मंडल,उर्मिला देवी,सुशीला ठाकुर सहित दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *