पंजाब

जतिंदर गिरी बने युवा भाजपा देहाती के जिला सचिव प्रवक्ता

Share now

जालंधर : आज भारतीय जनता युवा मोर्चा जलांधर देहाती नार्थ के प्रधान विशाल कालड़ा ने जतिंदर गिरी को जिला सचिव प्रवक्ता नियुक्त किया। इस अवसर पर जतिंदर गिरी ने भाजयुमो पदाधिकारी बनाने पर पंजाब युवा भाजपा प्रधान सन्नी शर्मा, अमरजीत अमरी, विशाल कालड़ा व पंजाब हाई कमान का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गिरी ने बताया कि वह 2012 से ही बीजेपी में काम कर रहे हैं और 2014 के लोकसभा चुनाव में बहुत मेहनत की थी।

गिरी ने कहा कि 2019 के चुनाव की तैयारी में अभी से लग गए हैं और फिर से 2019 में नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी इसके लिए आश्वस्त हैं.  भाजयुमो ने हमेशा ही पार्टी को जिताने के लिए मेहनत की है. इस बार के चुनाव में भी भाजयुमो का पूरा सहयोग रहेगा. पार्टी को जीत दिलाने तक आराम नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *