झारखण्ड

वेतन पुनरीक्षण को लेकर हुआ तीन पक्षीय समझौता, पढ़ें किसे कितना मिलेगा वेतन?

Share now

रामचंद्र कुमार अंजाना, बोकारो थर्मल 

डीवीसी के बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा ताप विद्युत केन्द्र मे संचालन एवं संपोषण के अंर्तगत कार्यरत सूचीबद्ध सप्लाई मजदूरों का वेतन पुनरीक्षण हेतु विगत दिनों प्रबंधन और श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच बनी सहमति के अनुसार अंततः केन्द्रीय उप मुख्य श्रमायुक्त, धनबाद ए के सामंत रे के समक्ष श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच  त्री पक्षिय  समझौता  संपन्न  हो गया। उक्त समझौता के अनुसार   1 नवंबर 2017 से  विभिन्न भत्ता सहित अतिकुशल श्रेणी के लिए   26,687/रू ,कुशल श्रेणी के लिए 25,7357/रू और अकुशल श्रेणी के लिए 22,095/ रू मासिक वेतन  निर्धारित किया गया  । लेकिन वर्तमान मे 12 फिसदी   केन्द्रीय महँगाई  भत्ता , वार्षिक बढोत्तरी  और 1000 रू चिकित्सा भत्ता का समायोजन   होने से आज की तिथि मे अतिकुशल श्रमिकों को कुल लगभग 29,000/रू.,कुशल को 28,000/ रू .  और अकुशल श्रेणी के सप्लाई मजदूरों को  24,000/रू. से ज्यादा  कुल मासिक वेतन मिलेगा  । इसके अलावा रात्रि पाली भत्ता और  उपार्जित अवकाश का नकदीकरण में अतिरिक्त लाभ   मिलेगा ।   तथा भविष्य मे  वार्षिक बढोत्तरी का मूल वेतन मे समायोजन और समय-समय पर केन्द्रीय महँगाई भत्ता मे बढोत्तरी के कारण प्रतिवर्ष  वेतन मे स्वतः इजाफा होते रहेगा   ।  वर्ष 2011 के समझौता  से पूर्व कुशल श्रेणी का लाभ पाने वाले  सप्लाई मजदूरों को 1 नवंबर 2017 से अतिकुशल श्रेणी में और वर्ष 2015 के बाद अकुशल से कुशल श्रेणी में पदोन्नत श्रमिकों को 5 वर्ष के उपरांत वर्ष 2021 में  अतिकुशल श्रेणी में पदोन्नत किया जायेगा । डीवीसी के अस्पताल में चिकित्सा सुविधा पूर्ववत जारी रहेगा और गंभीर बीमारी का सुपर स्पेशलियटी अस्पताल में इलाज के लिए भविष्य मे निति बनाने पर विचार किया जायेगा । कार्य अवधि मे कार्य स्थल अथवा कार्य के लिए अन्यत्र मृत सप्लाई मजदूरों के आश्रितों को उनके स्थान पर ससुविधा अकुुशल श्रेणी में नियोजित किया जायेगा । सेवा निवृत्त होने वाले सप्लाई मजदूरों को माह के अंतिम कार्य दिवस को उपहार के साथ ससम्मान विदाई किया जायेगा । अगला वेतन पुनरीक्षण स्थाई कर्मचारियों के वेतन पुनरीक्षण की समान तिथि से किया जायेगा । इसके साथ ही बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा ताप विद्युत केन्द्र मे असैनिक विभाग के अंर्तगत  कार्यरत सप्लाई मजदूरों के लिए संचालन एवं संपोषण के मजदूरों के समान वेतन ,भत्ता के अलावा  सभी सुविधा देने हेतु   डीवीसी प्रबंधन और डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री भरत यादव के बीच पूर्व की भाँति अलग से त्री पक्षिय समझौता संपन्न हुआ।  उक्त समझौता को  ठेका श्रमिकों के इतिहास मे ऐतिहासिक उपलब्धी बताते हुए डीवीसी ठेका मजदूर संघ के महामंत्री भरत यादव ने कहा कि,  मूल वेतन, वार्षिक बढोत्तरी, रात्रि पाली भत्ता मे लगभग 200 फिसदी और उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के अनुसार  अन्य भत्ता मे 50 फिसदी, कुल वेतन मे औसतन लगभग 65 फिसदी और चिकित्सा भत्ता में 10 गुणा से  वृद्धि हुई है। तथा केन्द्रीय महँगाई भत्ता मिलने से वर्ष मे दो बार अच्छी राशी  वृद्धि  होगी। पुनरिक्षित वेतन  1 नवंबर 2017 से देने  पर बनी सहमति के कारण सभी श्रेणी के सप्लाई मजदूरों को प्रतिमाह  अतिरिक्त लाभ के अलावा औसतन लगभग डेढ़ लाख रू. एरियर मिलेगा । एरियर का भुगतान 1 जून 2019 से चार समान किस्तों मे प्रत्येक तिमाही पर किया जायेगा   । अतिकुशल श्रेणी का नवसृजन से सभी सप्लाई मजदूरों को पदोन्नति का अवसर मिलेगा । इसलिए यह समझौता सप्लाई मजदूरों के लिए वरदान और  देश के ठेका श्रमिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

डीवीसी युसीडब्लूयु के अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने कहा कि, हमेशा की तरह सांसद रवींन्द्र कुमार पाण्डेय एवं संयुक्त मोर्चा की ओर से भरत यादव का उच्चाधिकारियों के समक्ष सतत् प्रयास  और अधिकारियों के सहयोग से सप्लाई मजदूरों  के लिए  अभी तक का सबसे बेहतर वेतन समझौता हुआ  है। डीवीसी का वर्तमान परिदृश्य मे तत्काल  इससे बेहतर समझौता नही हो सकता था।  इस समझौते से वेतन के साथ साथ सप्लाई मजदूरों का सम्मान बढ़ा है। इसके लिए सप्लाई मजदूरों को सांसद और अधिकारियों का शुक्र गुजार रहना चाहिए ।

डीवीसी युसीडब्लूयु के महामंत्री नवीन पाठक ने कहा कि,  प्रबंधन द्वारा वर्तमान के लिए  निर्धारित कुल वेतन की  राशी को 1 नवंबर 2017 से देने का  भरत यादव की बुद्धिमत्ता पूर्ण माँग पर सहमति  कारण  अत्यधिक  लाभ मिला है। साथ ही सांसद रवींन्द्र कुमार पाण्डेय का निर्णायक स्तर पर सतत् प्रयास से उच्च स्तरीय निर्णय के कारण   बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा के कुल लगभग 11 सौ सप्लाई मजदूरों का नियत तिथि 1 नवंबर 2017 से वेतन पुनरीक्षण संभव हो सका है। जिसके कारण  17 महीने का   कुल एरियर मद मे लगभग  15 करोड़ रू से ज्यादा  और वेतन मद मे प्रतिमाह  1 करोड़ रू से ज्यादा  अतिरिक्त भुगतान करना होगा ।  इसलिए  डीवीसी की वर्तमान वित्तीय स्थिति में श्रमिक हित के लिए  यह समझौता  संयुक्त मोर्चा की बड़ी उपलब्धि है।

उपरोक्त्त श्रमिक प्रतिनिधियों के  साथ-साथ  संयुक्त मोर्चा की ओर से समझौता  मे शामिल  डीवीसी ठेका मजदूर संघ के  संजय मिश्रा, ललन शर्मा,मनोज सिंह,  हिमकियु के मणि गोप, सरयू ठाकुर, राजेन्द्र प्रसाद केडिया, झाक्रामयु के नागेश्वर महतो ,बिराठेकायु के दशरथ नायक आदि सभी  ने  सप्लाई मजदूरों की उम्मीद से ज्यादा बेहतर  वेतन पुनरीक्षण करानेे  के लिए    सांसद रवींन्द्र कुमार पाण्डेय , भरत यादव    डीवीसी के चेयरमैन गुरदीप सिंह , सदस्य सचिव पी के मुखोपाध्याय, कार्यपालक निदेशक (मा.सं) ए के वर्मा, वरीय अपर निदेशक ओमप्रकाश, संजय  प्रियरंजन, उप  निदेशक अजित कुमार,अमल सरकार आदि सभी अधिकारियों के  प्रति आभार व्यक्त किया।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *