बिहार

हाट परसा में मैट्रिक में सफल विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

मधुबनी ( मो ऐजाज) : मधुबनी जिला के हरलाखी प्रखंड स्थित जेएमएस हायर सेकेंड्री स्कूल परिसर में छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रघुनाथ कुमार व संचालन राकेश कुमार ने किया मैट्रिक में गोपालपुर निवासी हरेन्द्र कुमार ने 415 अंक लाकर क्षेत्र व संस्थान का मान बढ़ाया है।

इसी तरह 367 अंक से उत्तीर्ण रिंकी कुमारी, 358 अंक से कुमारी करुणा, 356 से दिव्यानी मेहता, 353 से किरण कुमारी, 332 से प्रति कुमारी, 330 से खुशबु कुमारी, 327 से रेखा कुमारी, 324 खुशबु से कुमारी, 317 से अंजुला, 315 से विकास, 310 ज़े विष्णुदेव, 300 से विपिन, अरविन्द, मनीषा, धनिकलाल व रंजू को बेहतर अंक लाने पर सम्मानित किया गया जहां मैट्रिक परीक्षा में सफल छात्रो को चाणक्य पॉलिसी फाउंडेशन के मिथिला चैप्टर के अध्यक्ष विक्रम भगत नागवंशी, निदेशक रघुनाथ कुमार मंडल, शिक्षक राकेश कुमार कुशवाहा के द्वारा मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मिथिला चैप्टर के अध्यक्ष श्री नागवंशी ने कहा कि आज भी हमारे ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभावन छात्रो की कमी नहीं है। बल्कि अपने गुरुजनो को महर्षि चाणक्य समझ कर उनके अभिलाषा पर खड़ा उतरने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आप लक्ष्य को साध कर आगे बढ़ते है तो सफलता निश्चित रूप से मिलेगी। मौके पर राकेश पासवान, कपिलेश्वर मंडल, दीपक कुमार व बबलू समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *