पंजाब

भारत माता के विरोधियों का बहिष्कार ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी : किशनलाल शर्मा

नीरज सिसौदिया, जालंधर
जन जागृति मंच की ओर से भारत माता के महान सपूत शहीद सुखदेव की जयंती किशनपुरा में धूमधाम से मनाई गई. इस दौरान भारी संख्या में युवाओं ने शहीद के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही यह भी संकल्प लिया कि वह शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए भ्रष्टाचारी और आतंकवाद की मदद करने वाले नेताओं को उखाड़ फेंकेंगे. कार्यक्रम का शुभारंभ देश भक्ति गीत से किया गया. इस दौरान मंच के चेयरमैन किशन लाल शर्मा ने कहा कि क्रांतिकारी वीरों के सपनों का भारत बनाने के लिए भ्रष्टाचारी नेताओं को उखाड़ फेंकना होगा. उन्होंने कहा कि पंजाब की धरती क्रांतिकारी वीरों की धरती है और शहीद सुखदेव का जन्म लुधियाना में हुआ था. पंजाब के युवाओं को चाहिए कि पंजाब में बढ़ रही नशा खोरी को खत्म करने के लिए शहीद सुखदेव के पदचिन्हों पर चलें. उन्होने कहा कि भारत माता का विरोध करने वालों का बहिष्कार करना ही शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस दौरान मंच के प्रधान परमजीत सिंह, अजमेर सिंह, चरनजीत और बड़ी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *