लाइफस्टाइल

गर्मी में कैसा हो आपके बालों का स्टाइल?

Share now

अनूप शर्मा, जालंधर
लड़कियों के लिए फैशन के लिहाज से यूं तो गर्मी का मौसम सबसे बेस्ट माना जाता है लेकिन ड्रेसेज के साथ सबसे बड़ी चुनौती होती है हेयर स्टाइल का कॉम्बिनेशन. जी हां खुले लंबे बालों का शौक इस मौसम में पूरा नहीं किया जा सकता.

इसलिए अक्सर लड़कियां हॉट लुक के लिए हॉट हेयर स्टाइल ढूंढती नजर आती हैं. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही हेयर स्टाइल के बारे में जो गर्मी के मौसम में भी आपके लंबे घने बालों के साथ आपको हॉट लुक भी देंगे. अगर आपको लंबे बालों से प्यार है और इन्हें कटवाना नहीं चाहती तो ये हेयर स्टाइल आपके बेहद काम की हो.

इस मौसम में हमारे बालों का स्टाइल कैसा हो यह भी एक बहुत बड़ा सवाल है। वैसे तो आजकल बाजार में कई तरह के बालों का स्टाइल ट्रेंड में है लेकिन ज्यादातर लड़कियां बालों को बांधकर ही रखना पसंद करती हैं जो कि गर्मी के मौसम के लिए बहुत अच्छा स्टाइल भी है. इसके अलावा और भी कई तरह के स्टाइल आजकल बाजार में मैं आ रहे हैं। आप स्कार्फ़ का भी प्रयोग कर सकती हैं जिससे आपके बाल सुरक्षित तो रहेंगे ही साथ ही आपको स्टाइलिश लुक भी देंगे. शादी में भी आजकल कई तरह के बालों का स्टाइल चल रहा है। आइये अब जानते हैं कुछ न्यू हेयर स्टाइल ट्रेंड के बारे में-

स्ट्रेट सिंपल लेयर्स


यह एक बहुत आसान स्टाइल है. इसमें आप अपने बालों को स्ट्रेट रख सकते हैं. घर में रहकर भी इस स्टाइल काे अपनाया जा सकता है.
डिफरेंट बन

डिफरेंट बन हेयर स्टाइल

इस हेयर स्टाइल में आप अपने बालों को बांधकर कई प्रकार के बन (जूड़ा) बना सकते हैं. साथ ही हेयर बैंड लगाने से यह हेयर स्टाइल आपको गर्मी से राहत के साथ ही हॉट लुक भी देगा. इसमें आप बिड्स का प्रयोग भी कर सकते हैं. इसमें वेस्टर्न लुक भी आ जाती है और यह बहुत आसान भी है।

थर्ड फ्रंट पफ हेयर
यह स्टाइल आसान है. इस स्टाइल में हम बालों को खुला रख सकते हैं। साथ ही सिर पर पफ बना सकते हैं. जो आपको स्टाइलिस्ट लुक देता है.

फ्रंट पफ हेयर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *