झारखण्ड

ऊपरघाट में पावर ग्रिड व वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों की जनाक्रोश रैली

Share now

बोकारो थर्मल, रामचंद्र कुमार अंजाना
नावाडीह प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित ऊपरघाट के कंजकिरो पंचायत में पावर ग्रीड व वन विभाग के खिलाफ वन प्रबंधन एवं सरंक्षण समिति के बैनर तले ग्रामीणों ने शुक्रवार को एक विशाल जना आक्रोश रैली निकाली कर प्रदर्शन किया। जना आक्रोश रैली कंजकिरो पंचायत भवन से शुरू होकर चार किमी दूर टैहरवासीरी जंगल पहुंची, जहां पावर ग्रीड कंपनी ने अंधाधुंध सखुआ व महुआ का पेड़ काटकर गिरा दिया है। यहां पर एक जन सभा की गयी। जन सभा में शामिल ग्रामीण स्लोगन लिखे हाथ में तख्तियां लेकर जंगल काटने वाले पावर ग्रीड़ व वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहें थे। यहां पर कंजकिरो, पिपराडीह, अधुवा, टैहरवासीरी, कुंभियाबेड़ा व कटहरडीह, पेंक, काच्छो व पिलपीलो, के सैकडों महिला-पुरूष शामिल हुए।

जन सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जंगल हमारी प्राकृतिक संपत्ति है। जंगल बचाने के लिए हमारे पूर्वजों ने बलिदान दिया है। जंगल को किसी भी कीमत पर उजाड़ने नही दिया जाऐगा। जंगल में पेड़ है, तभी मानव जीवन सुरक्षित है। कंजकिरो के जंगल को हमारे पूर्वजों ने साल से बचाते आ रहे है। वक्ताओं ने कहा कि वन विभाग व पावर ग्रीड कंपनी के द्वारा नियम के विरूद्ध सखुआ व महुआ का पेड़ काट रहा है। रैयतों के बिना जानकारी दिए पेड़ काट दिया ओर कोनार के एक ठेकेदार को बेचते ग्रामीणों ने रंगेहाथों पकड़कर टैक्ट्रर व लकडी जब्त किया है। वक्ताओं ने कहा कि जंगल बचाओ को लेकर इस आंदोलन को सड़क से लेकर सदन तक ले जाऐगे। कंपनी ने वन सुरक्षा समिति के छह सदस्यों ऊपर झूठा मुकदमा कर ग्रामीणों को डराने की कोशिश किया है। लेकिन हम ऊपरघाट के ग्रामीण मुकदमा से डरने वाले नही है। कंपनी व वन विभाग ग्रामीणों के समक्ष अपनी गलती स्वीकार करें ओर कंजकिरो जंगल में टावर लगाने के दौरान जितना पेड़ कटेगा, उसे दोगुना पेड़ लगावे। जना आक्रोश रैली में मुख्य रूप से जिप सदस्य टिकैत कुमार महतो, वन एवं पर्यावरण सुरक्षा समिति के संयोजक खिरोधर महतो, दामोदर बचाव अभियान के संयोजक गुलाब चंद्र, भाजपा नेता मोतीलाल महतो, मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, प्रकाश रंजन, भोला महतो, योद्धा महतो, बहादुर तुरी, मीना तुरी, बासदेव महतो, दुलारचंद महतो, सुबोध ठाकुर, महेंद्र शर्मा, पंसस कुलदीप महतो, रामलखन महतो, मनोज महतो, बबन तुरी, रघु मिर्धा, गौतम विश्वकर्मा, जीवलाल महतो, मंगरा मांंझी, शक्ति महतो सहित सैकडों ग्रामीण महिला-पुरूष शामिल थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *