पंजाब

धार्मिक व सामाजिक आयोजन हमें मिल जुल कर मनाने चाहिये : मोहिंदर भगत

जालंधर : बस्ती शेख में सालाना मेला का आयोजन किया गया इस अवसर पर विभिन्न कलाकारों कव्वालों कव्वाली गाकर अपनी अपनी हाजिरी लगाई इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पंजाब भाजपा प्रदेश के उपाध्यक्ष महिंदर भगत ने आयोजको को मेले के बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक व सामाजिक आयोजन हमे मिल जुल कर मनाने चाहिये ताकि समाज मे आपसी भाईचारा बढ़ सके.

इस अवसर पर पंजाब भाजपा कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के पूर्व पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से धर्म पर चलने की प्रेरणा मिलती है और कहा कि धर्म के रास्ते पर चलकर ही अधर्मियों का अंत किया जा सकता है इस अवसर पर पूर्व पार्षद अकाली नेता मनजीत सिंह टीटू ने सालाना मेले की आयोजकों को बधाई दी.

इस अवसर पर अश्वनी अटवाल सरदार तेजिंदर सिंह मनजीत सिंह अमरीक सिंह विकी सूरी नरेंद्र सुनंदा ज्योति बंटी गुरचरण सिंह विकी एकलव्य मनीष कुमार नरेंद्र सिंह जितेंद्र कुमार रोहित कुमार संजीव कुमार आदि को सभा की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर विशाल लंगर का भी आयोजन किया गया और छबील भी लगाई गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *