उत्तराखंड

ईजर गांव में दी कानून की जानकारी, जानिए कब लगेगी लोक अदालत?

Share now

दीपक शर्मा, लोहाघाट
ग्राम पंचायत खरहीं के ईजर गांव में जिला सेवा प्राधिकरण चम्पावत की ओर से एक बैठक की गई जिसमें सीनियर सिटीजन एक्ट और 13 जुलाई को तहसील पाटी में लगने वाली लोक अदालत की जानकारी दी गई। बैठक की अध्यक्षता सदस्य क्षेत्र पंचायत पार्वती देवी द्वारा की गई.

बैठक में वरिष्ठ नागरिकों के हक एवं अधिकार के संबंध में कानूनी की जानकारी पैरिलिग वालेंटियर उमेश चन्द्र भट्ट द्वारा दी गई। जिसमें वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण, उनके मूल अधिकारों की जानकारी के साथ साथ प्राधिकरण की ओर से मिलने वाली सहायता एव उनके हक के बारे मे बताया गया।उमेश चन्द्र भट्ट ने सीनियर सिटीजन एक्ट के साथ साथ दूर संचार, बिजली, पानी एवं सभी जन उपयोगी समस्याओं के निदान हेतु कानूनी जानकारी दी गई ।
ईजर मे आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बैठक में यह भी बताया कि आगामी13 जुलाई को पाटी तहसील कार्यालय में लोक अदालत का आयोजन होना है. बैठक का संचालन चन्द्र शेखर जोशी ने किया। इस मौके पर चूड़ामणि शर्मा, दीपक शर्मा, प्रकाश शर्मा, केशव दत्त ,राकेश चन्द्र, सुरेश चन्द्र, प्रकाश चन्द्र,भोला शर्मा, चन्द्र शेखर, मीना शर्मा, माधवी देवी रमा देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *