झारखण्ड

डुमरी विधानसभा सीट से भाकपा चुनाव लड़ेगी : आफताब

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुुुमार अंजाना
नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कैलाश स्मारक उवि हरलाडीह में  नावाडीह भाकपा अंचल परिषद की बैठक डां कसीम अंसारी की अध्यक्षता में हुआ। बैठक को संबोधित करते एआईवाईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भाकपा नेता आफताब आलम ने कहा कि डुमरी विस भाकपा का जनाधार बढ़ा है ,पुरे राज्य वामपंथी गठबंधन के तहत डुमरी से पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। साथ ही कार्यकर्त्ताओं से कहा कि समय कम है पार्टी का विचार को जन जन तक पहुंचाना है। भाकपा के वरिष्ठ नेता चन्द्रशेखर दुबे ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार हर मामले विफल  है।केवल बयानबाजी कर  विकास का झुठा प्रचार कर रहा है।। नावाडीह प्रभारी   मो शाहजहां व डुमरी विस प्रभारी नुनुचंद महतो ने कहा कि डुमरी विस जनता वर्तमान विधायक से उब चुका है लोग बदलाव के मुंड  में है। वहीं भाकपा नेता गणेश प्रसाद महतो ने कहा कि डुमरी विस से चुनाव मैदान में संघर्षशील व योग्य उम्मीदवार को चूनावी। मैदान में उतारेगी। इसके पुर्व  शहीद कैलाश महंतो के प्रतिमा में श्रदांजलि दी गयी।

मौके पंसस थनुलाल महतो,पुर्व मुखिया अनंतलाल महतो,डां किशुनदेव महतो, दीपनारायण महतो, हीरालाल महतो,प्रीतम महतो,जानकी महतो,अमृत महतो, बालेश्वर महतो, जगदीश महतो, नीलकंठ महतो, कार्तिक महतो,सून्दर मिर्धा,टेकलाल महतो, रोहित महतो, मनोज कुमार महतो मो शहबान अंसारी सहित कई भाकपाई उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *