यूपी

पौधरोपण एवं पर्यावरण संरक्षण पर संगोष्ठी का आयोजन

अमित पाठक, बहराइच 

भवानी प्रसाद मिश्र जटाशंकर महाविद्यालय विशेश्वर गंज में नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप कार्यक्रम महाविद्यालय के प्रांगण में वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के सचिव/ प्रबंधक ओम प्रकाश मिश्र ने किया | संगोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य राजकुमार शुक्ल ने बताया कि वृक्ष हमारे मानव जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है पर्यावरण को सुरक्षित संरक्षित और प्रवर्धित करना हमारा दायित्व बनता है, कटते वृक्ष जनजीवन के लिए दुखद विषय है हम सभी को पर्यावरण के लिए एकजुट होना पड़ेगा |

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्रवक्ता- नीलम दूबे शालिनी पांडे गीता शुक्ला विवेक मिश्रा अतुल पाठक विमल दूबे कुशल शुक्ला उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मीनू शुक्ला ने किया और उपस्थित सभी लोगों को इस सराहनीय कार्य हेतु धन्यवाद दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *