बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना
ऊपरघाट के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार को डीवीसी सीएसआर ने फलदार पौधे लगाए। सीएसआर प्रबंधक अशोक कुमार तिवारी व वन सुरक्षा समिति के संयोजक खिरोधर महतो ने बताया कि कंजकिरो, पिलपिलो व पिपराडीह के मवि व हाईस्कूल में फलदार आम, कटहल व जामुन के पेड लगाया गया। इस मौके पर प्रकाश कुमार रंजन, प्रेम नारायणण प्रेमी, सुश्री लक्ष्मी, कुमार धर्मवीर, श्यामसुन्दर महतो, बाबूलाल महतो, मनोज अग्रवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।




