झारखण्ड

जल संचयन के लिए जन भागीदारी जरूरी : प्रमुख

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बेरमो प्रखंड अंतर्गत गोबिंदपुर डी पंचायत सचिवालय में जल शक्ति अभियान को वृहद पैमाने पर धरातल पर उतारने के लिए प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी की मौजूदगी में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में प्रमुख गिरिजा देवी ने जल के महत्त्व के बारे में बताते हुए कहा गया कि जल है तो कल है। जल ही जीवन है, जल के बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती है। कहा कि जल संचयन के लिए समाज के सभी लोगाें को आगे आना होगा। मुखिया वरयाम बिहारी सिंह ने
जल संचयन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए टीसीबी, मेढ़ बंधी, प्रत्येक घरों में सोख्ता निर्माण एवं पौधा रोपण के लिये ग्रामीणों को प्रेरित किया गया। कहा कि जल संरकहर किसी की प्राथमिकता होनी चाहिए। इस अभियान को आंदोलन का रूप में लेकर पूरा करना है, यह जनभागीदारी से ही संभव है। आज तक जल स्त्रोतों का सिर्फ दोहन हुआ है। उसका संचय नहीं किया गया। तालाब के आस-पास भी अतिक्रमण कर लिया गया। अब कोशिश यह होनी चाहिए कि जो तालाब जिंदा है उसे जिंदा रखा जाए।

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में जगह-जगह बने तालाब को रिचार्ज किया जाए। यह कार्य छोटे-छोटे तरीकों से किया जा सकता है।जल संचय के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर भी प्रशासन की ओर से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर गोबिंदपुर सी पंचायत के पंसस संजय सिंह, बीटीएम पी गौतम, युनिसेफ के निर्भय कुमार सहित वार्ड सदस्य, जल सहिया व सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *