झारखण्ड

सांसद और विधायक ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास, आमजनों में खुशी की लहर

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चैधरी और डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने शनिवार को नावाडीह प्रखंड के कई गांव में विकास योजनाओं का संयुक्त रूप से शिलान्यास किया। बिरनी पंचायत के सिरसा बेड़ा जोरिया में मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के अंतर्गत बनने वाले उच्च स्तरीय पुल, भालमारा पंचायत के गंझूटोला बारीडीह में 600 मीटर पीसीसी रोड निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया गया। क्षेत्र में पहली बार सांसद व विधायक के साथ देखकर ग्रामीणों में खुशी देखी गयी। गिरीडीह सांसद श्री चैधरी ने कहा कि गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र विकास कार्यो से काफी उपेक्षित है क्षेत्र के गांवो में अभी भी मुलभूत सुविधा मयसर नही है.

गांव के ग्रामीणो का जन सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्यो की रफ्तार बढाई जाऐगी गांव मे भी शहरो की भांति 20 से 22 धंटा बिजली, नल से शुद्ध पेयजल, आवागमन हेतू सड़क व पुल पुलियां एवं किसानो के हर खेत मे पानी व हर युवा के हाथ मे रोजगार की व्यवस्था करने हेतू पहल की जाऐगी।

डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि डुमरी व नावाडीह मंे सड़क पुल पुलिया निर्माण का जाल बिछा है। कोई भी ऐसा गांव नही होगा, जहां सड़क व पुल सहित अन्य विकास कार्य नही हुआ होगा। अगर दुर्भाग्य वश किसी गांव में विकास कार्य नही हुआ है, तो बहुत जल्द विकास कार्य शुरू किया जाऐगा। इस मौके पर प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य टिकैत महतो, झामुमो किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष लोकेश्वर महतो, जयलाल महतो, घनश्याम साव, आजसू नेता मुकेश सिंहा, सुरेश कुमार महतो ,बिगन महतो ,फखरुद्दीन अली,जयनाथ महतो, काली महतो, महादेव महतो महेश महतो आदि गणमान्य लोग मौजूद थे। इधर, गोनियाटो पंचायत के शिव मंदिर कीे समस्या को लेकर उपरघाट जिला परिषद सदस्य टिकैत महतो के माध्यम से फुसरो कार्यालय में मिलने के लिये आजसु पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र महतो ,समाज सेवी बालगोविंद महतो ,भगीरथ महतो ,राजेश महतो सांसद मिले और बात रखी। सांसद ने भरोसा दिया है कि बहुत जल्द मंदिर की समस्या का समाधान किया जाऐगा।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *