झारखण्ड

कोलकाता में प्रदर्शित हुई विनीता की पेंटिग

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बोकारो थर्मल की फाइन आर्टिस्ट्स विनीता बंदोपाध्याय की पेंटिंग कोलकाता स्थित अकादमी ऑफ फाइन ऑर्ट्स कलादीर्घा में लगाई गई। इसके प्रतिभागी सभी कलाकार 1956 से 2018 तक के समयकाल में कलाभवन के छात्र-छात्रा रह चुके हैं। कलाकारों ने मोरू बिजोयेर केतन उड़ाओ, रवींद्र संगीत के साथ अकादेमी परिसर में एक पिला पलास का पौधा रोपकर समारोह भी किया तथा भविष्य के लिए सुखद हरित पर्यावरण की प्रार्थना की। 1996 में कलाभवन विश्वभारती से स्नातकोत्तर (ग्राफिक्स चित्रकला) विनीता बंदोपाध्याय की एक पेंटिंग तथा एक ग्राफिक्स चित्र (कोलाग्राफ माध्यम संरचना) भी इस प्रदर्शनी में शामिल है। 23 अक्टूबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में रामानंद बंदोपाध्याय, मनोज प्रजापति, शांतनु भट्टाचार्य, सुधी रंजन आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *