झारखण्ड

सर्विस सेंटर में चोरी करने घुसे दो कथित चोरों की पिटाई, एक की मौत, एक गंभीर

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
कार सर्विस सेंटर में चोरी करने घुसे दो कथित चोरों को ग्रामीणों में बांधकर पिटाई करने से एक की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल है।
मामला बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के गोविंदपुर सीसीएल कॉलोनी की है। यह घटना मंगलवार देर रात घटी। इस संबंध में बताया जाता है कि बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र की सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी स्थित एक सर्विस सेंटर में मंगलवार की देर रात करीब एक बजे कथित दो चोर घुसे थे। दोनों सर्विस सेंटर के बाहर खड़ी गाड़ी से बैटरी चुरा रहे थे। इसी दौरान आवाज सुनकर सर्विस सेंटर मालिक की नींद खुल गयी। उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर कॉलोनी के लोग अपने-अपने घरों से निकले और फिर दोनों कथित चोरों को घेर लिया। दोनों को पकड़ने के बाद लोगों ने कथित दोनो चोरों को रस्सी से बांधकर जमकर उनकी पिटाई कर दी। जब दोनों की पिटाई की जा रही थी तो इसी दौरान किसी ने पुलिस को घटना सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही बोकारो थर्मल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों कथित चोरों को भीड़ से बचाया। पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए डीवीसी अस्पताल पहुंचाया। जहां 47 वर्षीय मुबारक अंसारी की मौत हो गयी जबकि 28 वर्षीय अख्तर अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर रूप से घायल अख्तर अंसारी का डीवीसी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के बोकारो बीजीएच रेफर कर दिया गया। जहां पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस पांच लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले पर बेरमो एसडीपीओ अंजनी अंजन कहा कि सर्विस सेंटर से बैटरी चोरी करने के आरोप में भीड़ ने 2 लोगों की पिटाई कर दी। इस घटना में एक की मौत हो गयी और दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *