झारखण्ड

बोकारो थर्मल व ऊपरघाट में मनाया गया संविधान दिवस, मूलभूत अधिकारों की दी गई जानकारी

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
बेरमो प्रखंड के आरमो, गोबिंदपुर के छह पंचायत व ऊपरघाट के नौं पंचायतों सहित कई संस्थाओं में संविधान दिवस मनाया गया है। सभी जगह पर लोगों ने शपथ लिए। संविधान दिवस पर लोगों को देश के प्रति कर्तव्य व उनके मूलभूत अधिकारों से अवगत कराया गया। बताया गया कि संविधान हमें हमारे मूल अधिकार देता है लेकिन इनके साथ ही संविधान हमें हमारे मुल कर्तव्यों की शिक्षा भी देता है। संविधान दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य भी यही है कि प्रत्येक नागरिक अपने मूल अधिकारों के साथ-साथ अपने मूल कर्तव्यों का भी ध्यान रखे। तभी हम महान संविधान निर्माताओं के सपनों का भारत बना पाएंगे। भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसमें मुलतः कुल 22 भाग, 395 अनुच्छेद एवं 8 अनुसूचियां है। संविधान सभा के प्रारूप समिति के अध्यक्ष डॉ. भीम राव आंबेडकर की 125वीं जयंती वर्ष के रूप में 26 नवंबर 2015 से संविधान दिवस पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है।

भारत के संविधान की प्रस्तावना पढ़कर सुनाया गया। बोकारो थर्मल के गोबिंदपुर ए, बी, सी, डी, ई, एफ, आरमो और ऊपरघाट के कंजकिरो, पलामू, पोखरिया, नारायणपुर, काच्छो, बरई, पंेक, मुंगो-रंगामाटी व गोनियांटो के पंचायत सचिवालयों में मुखिया योगेंद्र कुमार रंजन, रोजगार सेवक मनोज कुमार, जयराम महतो, दिनेश सिंह, टेकलाल महतो, त्रिलोकी पांडेय, पंचम गोस्वामी सहित अन्य प्रतिनिधि शामिल थे। इधर, पलामू पंचायत में स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर काॅलेज में भी संविधान दिवस मनाया गया और संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए शपथ लिए। इस अवसर पर निबंध एंव भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम दीपा कुमारी, द्वितीय किरण कुमारी व तृतीय तृतीय स्थान पर हेमंती कुमारी ने प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम सरिता कुमारी, द्वितीय अरविंद कुमार व तृतीय कुन्ति प्रजापति ने प्राप्त की। काॅलेज के प्राचार्य प्रेम कुमार महतो ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मोके पर छात्रा डोली कुमारी, रानी कुमारी, पुजा कुमारी, गुप्ता प्रवीण गुप्ता, काजल कुमारी व प्रति कुमारी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *