मनोरंजन

28 दिन बाद अस्पताल से घर लौटीं लता मंगेशकर, डॉक्टरों का किया धन्यवाद

मुंबई : सुरों की मल्लिका भारत रत्न लता मंगेशकर 28 दिनों के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल से वापस अपने घर आ गई हैं| उनकी तबीयत में काफी सुधार है| लता मंगेशकर ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए कहा कि ब्रीच कैंडी के डॉक्टर सच में भगवान हैं. उन सभी को मेरा आशीर्वाद. मुझे निमोनिया हो गया था जिसके चलते मैं पिछले 28 दिनों से अस्पताल में भर्ती थी और अब मुझे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. मैं घर वापस आ गई हूं| इतना ही नहीं लता मंगेशकर ने अस्पताल के डॉक्टरों डॉ प्रतीक समदानी, डॉक्टर अश्वनी मेहता, डॉ जरीर, डॉ निसीत शाह, डॉक्टर जनार्दन निंबोलकर और डॉक्टर राजीव शर्मा का शुक्रिया भी अदा किया|

स्वर साम्राज्ञी ने अस्पताल की पूरी टीम का आभार जताया है| उन्होंने लिखा कि डॉक्टर चाहते थे कि मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं उसके बाद ही घर जाऊं. अब मैं पूरी तरह से ठीक हूं इसलिए मैं घर आ गई हूं|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *