दिल्ली

लाशों की राजनीति पर घिरी भाजपा, संजय सिंह ने जमकर धोया

Share now

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली

दिल्ली के अनाज मंडी इलाके में एक इमारत में अवैध रूप से चलाई जा रही फैक्ट्री में हादसा होने पर लगभग 40 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई है|

इस घटना के बाद ही लाशों पर राजनीति का खेल शुरू हो गया है| भारतीय जनता पार्टी इस मामले में चौतरफा घिरी नजर आ रही है| एक तरफ तो भाजपा के कुछ आला नेताओं ने इसके लिए आम आदमी पार्टी की सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है तो वहीं भाजपा के एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है| भारतीय जनता पार्टी के इस खेल पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उसे जमकर धोया है| न्यूज़ एजेंसी एनआईए को दिए गए एक बयान में संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा लाशों पर राजनीति क्यों करती है? उन्होंने कहा कि यह वक्त लाशों पर सियासत करने का नहीं बल्कि मृतकों के परिवारों की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करने और घायलों की मदद करने का है| जब उनसे पूछा गया कि कुछ भाजपा नेता इसके लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो संजय सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर किसी घर में अवैध फैक्ट्री चलाई जा रही है तो यह जिम्मेदारी भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम की बनती है कि वह अवैध फैक्ट्री किस तरह से चलाई जा रही थी? इसके लिए सीधे तौर पर भाजपा जिम्मेदार है क्योंकि नगर निगम पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है| उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के फायर विभाग ने इस अवैध फैक्ट्री के लिए किसी भी प्रकार की एनओसी नहीं दी थी|

संजय सिंह

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह बताए कि यह अवैध फैक्ट्री एक घर के अंदर कैसे चलाई जा रही थी? इसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई? अगर हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने की बात है तो भाजपा ही इस हादसे के लिए पूरी तरह से जिम्मेदार है| साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि एक तरफ भाजपा शासित एमसीडी के स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन अपनी गलती स्वीकार कर रहे हैं और दूसरी तरफ उन्हीं के कुछ नेता दिल्ली सरकार पर ब्लेम लगा रहे हैं. लाशों पर इतनी गंदी राजनीति न करें भाजपा नेता.

वहीं, आम आदमी पार्टी के मटिया महल विधानसभा क्षेत्र के ट्रेड विंग के अध्यक्ष नईम मलिक ने भी घटना स्थल एवं अस्पताल का दौरा किया. उन्होंने इसके दर्दनाक हादसे लिए भारतीय जनता पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है| उन्होंने कहा कि दिल्ली नगर निगम की लापरवाही की वजह से ही आज इतना बड़ा हादसा हुआ और 40 से भी अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी| उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लाशों के ढेर पर बैठकर सियासत ना करें| अगर भाजपा कुछ करना ही चाहती है तो घायल परिवारों की मदद करें| साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जो हादसा आज हुआ वह भविष्य में कभी ना हो|

बता दें कि दिल्ली के फिल्मीस्तान के पास स्थित अनाज मंडी में आज एक अवैध फैक्ट्री में आग लगने से लगभग 40 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं|

Facebook Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *