नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
बॉलीवुड अभिनेत्री #norafatehi नोरा फतेही अकसर अपने हॉट लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार वह अपने डांस को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म #streetdancer3d स्ट्रीट डांसर थ्री डी के लिए काफी मेहनत की है. जिसका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर पहले ही वायरल हो चुका है और अब नोरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक और वीडियो शेयर किया है.
https://www.instagram.com/p/B7h6BCdJ1qu/?utm_source=ig_web_copy_link
इस वीडियो में वह कमाल का डांस करती नजर आ रही हैं. साथ ही वीडियो में लोगों से सिर्फ अपने अंदर के शोर को सुनने की अपील भी की गई है. वैसे नोरा बॉलीवुड फिल्मों के लिए कई आइटम डांस भी कर चुकी हैं. उनके नए वीडियो को काफी पसंद भी किया जा रहा है.




