देश

गणतंत्र दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी को सम्मानित करेगी डीवीसी

Share now

बोकारो थर्मल। रामचंद्र कुमार अंजाना 
26 जनवरी गणतंत्र दिवस के दिन बोकारो थर्मल थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर उमेश कुमार ठाकुर को डीवीसी सम्मानित करेंगी। यह सम्मान उन्हें 26 जनवरी को स्थानीय स्वामी विवेकानंद मैदान में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान परियोजना सह प्रधान मुख्य अभियंता कमलेश कुमार के द्वारा दिया जायेगा। यह जानकारी डीवीसी के अपर निदेशक नीरज कुमार सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी उमेश कुमार ठाकुर के द्वारा किए गए बेहतर व सराहनीय कार्यो के लिए डीवीसी की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर उन्हंे सम्मानित किया जाऐगा। बोकारो थर्मल थाना के इर्द-गिर्द व डीवीसी कॉलोनी की मुख्य सड़कों में वर्षो से खड़ी जब्त ट्रकें व अन्य वाहन सड़ रहे थे जिससे कॉलोनीवासी परेशान थे। थाना प्रभारी के दृढ़ इच्छा के बदौलत जब्त ट्रकों को मुख्य सड़कों से हटवाने व मुख्य सड़कों को स्वच्छ बनाने में कामयाब हुए। डीवीसी कर्मचारियों के कई आपसी विवादों को थाना में ही पंचायती के जरिए सलटा कर लोगों को कोर्ट के परेशानी से बचा रहे हैं। इसके अलावे भी कई धार्मिक विवादों से उत्पन्न होने वाले मामलों पर भी त्वरित कार्रवाई करते हुए बोकारो थर्मल को अशांत होने से बचाए हैं। जिसके लिए थाना प्रभारी बधाई व धन्यवाद के पात्र हैं। जिसे देखते डीवीसी प्रबंधन ने उन्हें समानित करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *