मनोरंजन

जरीन खान ने इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जीता एक और बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड, इस फिल्म में कर रही हैं लेस्बियन का राेल

नीरज सिसौदिया, नई दिल्ली
बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान को सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों में लेकर आए थे. उनकी पहली फिल्म वीर तो बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ा कमाल नहीं कर सकी लेकिन जरीन खान की एक्टिंग जरूर कमाल कर गई. अपनी खूबसूरती और लाजवाब अभिनय के दम पर जरीन खान ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना ली है. हेट स्टोरी-3 और 1921 जैसी फिल्मों से उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है. अब उनके अभिनय को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है.
https://www.instagram.com/p/B7qPrnnJSRB/?utm_source=ig_web_copy_link

उनकी अपकमिंग फिल्म हम भी अकेले तुम भी अकेले के लिए वह कई इंटरनेशनल फिल्म फैस्टिवल में अवॉर्ड जीत चुकी हैं. अब राजस्थान अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में भी उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के पुरस्कार से नवाजा गया है. इसकी कुछ तस्वीरें जरीन खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं. यह फिल्म एलजीबीटी समुदाय पर बनी है. जो वैलेंटाइन डे पर रिलीज होने जा रही है. जरीन इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *