पंजाब

प्रताप बाग डंप के हालात क्षेत्र निवासियों के लिए बने मुसीबत- केडी भंडारी

जालंधर, नीरज सिसौदिया 

प्रताप बाग डंप पर कूड़े के हालात क्षेत्र निवासियों के लिए मुसीबत का कारण बने हुए हैं जहां एक तरफ पूरा विश्व करोना की महामारी से जूझ रहा है वहीं दूसरी तरफ जालंधर नगर निगम और विधानसभा क्षेत्र पर का काबिज कांग्रेसी नेताओं द्वारा क्षेत्र निवासियों की सेहत को लेकर गंभीरता ना दिखाना बहुत ही शर्म की बात है उक्त बातें प्रताप बाग कूड़े के डंप की दयनीय स्थिति के बारे में पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य सचिव एवं पूर्व विधायक केडी भंडारी ने कही| भाजपा के सीनियर नेता केडी भंडारी ने कहा कि प्रताप बाग कूड़े के डंप पर जिस तरह से सड़क तक कूड़ा आ गया है इससे क्षेत्र निवासियों की सेहत के साथ खिलवाड़ हो रहा है| पूर्व सीपीएस भंडारी ने कहा आज लोग दुखी हैं की सरकार और निगम के मौजूदा जनप्रतिनिधि लोगों की सेहत को लेकर गंभीर नहीं है भंडारी ने नगर निगम कमिश्नर से मांग की कि जल्द से जल्द इस डम की सफाई करवाई जाए ताकि क्षेत्र निवासियों को जो दिक्कत आ रही है उससे हल हो सके|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *