पंजाब

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस अपने निवास स्थान पर योगाभ्यास कर मनाया

नीरज सिसौदिया, जालंधर

भारतीय जनता पार्टी पंजाब प्रदेश के उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सभी शहर वासियों को शुभकामनाएं दी उन्होंने आज कोविड-19 के चलते अपने निवास स्थान पर योग अभ्यास कर अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया राकेश राठौर ने बताया कि योग का विस्तार आज दुनिया के सभी देशों में है तथा भारत पूरे विश्व में योग गुरू की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा की आज पूरी दुनिया कोरोना महामारी का सामना कर रही है, ऐसे में हमारे जीवन में योग का महत्व और अधिक बढ़ जाता है क्योंकि योगा करने से शरीर निरोगी रहता है और हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कई गुना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि आइए, योग को अपने प्रतिदिन के जीवन का हिस्सा बनाएं और अपने जीवन को तंदुरुस्त बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *