नीरज सिसौदिया, शेरगढ़ (राजस्थान)
शेरगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मीना कंवर इलाके की जनता को कोरोना से बचाने के लिए लगातार विधानसभा क्षेत्र में जागरूकता अभियान चला रही हैं. साथ ही लोगों को मास्क एवं अन्य जरूरी सामान का वितरण भी कर रही हैं. इसी कड़ी में सोमवार को वह सुबह आठ बजे से साढ़े दस बजे तक लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने के साथ ही मास्क भी वितरित करेंगी. अभियान की शुरुआत सुबह आठ बजे देवीगढ़ से की जाएगी. साढ़े आठ बजे वह साई जाएंगी. नौ बजे साबरसर, साढ़े नौ बजे मीरपूरा, दस बजे हिम्मत पुरा में मास्क वितरित करने के बाद साढ़े दस बजे रामगढ़ में अभियान का समापन करेंगी. कार्यक्रम स्थल नरेगा साइट रहेगा. यह जानकारी पीसीसी सदस्य उम्मेद सिंह राठौड़ ने दी.