दिल्ली दुनिया देश

तीन नाबालिग लड़कों ने शख्स की चाकु से की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा

देश की राजधानी दिल्ली के रघुबीर नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक शख्स को बीच सड़क पर तीन नाबालिग लड़कों ने चाकुओं से गोद कर मार डाला. सड़क किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में ये घटना रिकॉर्ड हो गई जिससे इस खौफनाक वारदात का पता चला

बता दें कि 8 जुलाई को रघुबीर नगर के रहने वाले मनीष की तीन नाबालिग लड़कों ने बीच सड़क पर हत्या कर दी. सबसे बड़ी बात ये है कि किसी ने भी मनीष को बचाने की कोशिश नहीं की. इसके बाद सड़क पर मनीष की डेडबॉडी काफी देर तक पड़ी रही, लोग गुजरते रहे लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना भी नहीं दी.

हत्या करने के मामले में दिल्ली पुलिस ने तीनों आरोपी नाबालिग लड़कों को पकड़ कर बाल सुधार गृह में भेज दिया है. मृतक मनीष और आरोपी तीनों लड़के पड़ोसी हैं.

पुलिस के मुताबिक स्टंट करने को लेकर मनीष का एक नाबालिग लड़के से विवाद हुआ था. उसके बाद उसने अपने दोस्तों को बुलाकर मनीष के साथ झगड़ा किया और चाकुओं से गोद कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *