यूपी

13 साल की दलित बच्ची से पहले किया गैंगरेप, फिर जीभ काटी, आंखें फोड़ीं और मारकर फेंक दिया, पढ़ें दिल दहलाने वाली वारदात

लखीमपुर खीरी, एजेंसी
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक 13 साल की मासूम के साथ हवस के भेड़ियों ने हैवानियत की सारी हदें पार करने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया. उसकी लाश गन्ने के खेत में फेंककर फरार हो गए. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित बच्ची दलित परिवार से है. 13 साल की दलित बच्ची के साथ न केवल गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, बल्कि उसकी आंखें फोड़ दी गईं, उसकी जीभ काट डाली गई और उसके गले में फंदे डालकर उसे खेतों में घसीटा गया. ईसानगर थाना इलाके में रहने वाली यह नाबालिग घर से बाहर तो निकली लेकिन वापस नहीं लौटी.
परिवार वालों ने काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर बच्ची की तलाश शुरू की. बाद में पुलिस को भी बच्ची के गायब होने की खबर दी. आखिरकार गन्ने के एक खेत से बच्ची का शव बरामद हुआ. पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है.

लखीमपुर खीरी जिले में ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की रहने वाली 13 साल की मासूम बच्ची अपने घर से शौच के लिए खेत गई थी. तभी गांव के ही रहने वाले दो युवकों ने नाबालिग बच्ची के साथ रेप किया और उसकी हत्या कर दी. मौत से पहले बच्ची की आंख फोड़ी गई, उसकी जुबान काट दी गई और उसके गले में फंदा डालकर उसे घसीटा गया. बाद में आरोपी शव को गन्ने में फेंककर घटनास्थल से फरार हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *