हरियाणा

निकिता हत्याकांड में एसआईटी टीम ने सोहना में की छापेमारी, बीएसपी नेता जावेद अहमद, जाकिर व उसकी पत्नी को दिया नोटिस

सोहना, संजय राघव
निकिता हत्याकांड मामले में एसआईटी टीम ने सोहना के कबीर नगर में ताबड़तोड़ छापेमारी की ।इस छापेमारी के दौरान टीम को कोई कामयाबी नहीं मिली। टीम ने बीएसपी नेता जावेद अहमद निकिता हत्याकांड आरोपी के पिता जाकिर वह उसकी मां असमीना को 41ए के तहत नोटिस दिए हैं
गौरतलब है कि निकिता हत्याकांड मामले में साल 2018 के मामले जिसमें निकिता के किडनैप का मामले को राजनीतिक दबाव से रफा-दफा किया गया था। उसी को लेकर निकिता के पिता ने अदालत से परमिशन लेकर इस मामले को दोबारा री ओपन किया है। इसी केस के मद्देनजर एसआईटी की टीम ने से पहले भी बीएसपी नेता जावेद अहमद ,आरोपी के पिता जाकिर में उसकी माता को शामिल अनुसंधान धारा (41ए) के तहत मामले की शामिल तफ्तीश का नोटिस दिया था। लेकिन दोनों बार नोटिस मिलने के बाद भी कोई भी इस मामले में पेश नहीं हुआ। जिसको लेकर सोमवार की सुबह एसआईटी की टीम ने सोहना के कबीर नगर में छापेमारी की ।लेकिन वहां पर टीम को कोई सफलता हासिल नहीं हुई एसआईटी टीम के एसआई श्यामवीर ने बताया कि इससे पहले टीम ने दो बार 41 ए का नोटिस दिए थे लेकिन अभी तक इस मामले में कोई भी पेश नहीं हुआ है ।जिसको लेकर आज छापेमारी की गई है वह तीसरी बार नोटिस भी दिए हैं.

गौरतलब है कि आरोपित वर्ष 2018 में भी आरोप लड़की को अपने साथ ले गया था जिस पर मामला थाना सिटी बल्लभगढ़ में दर्ज किया गया था। गिरफ्तार आरोपित तौशीफ की उम्र 21 वर्ष है, आरोपित फिजियोथैरेपिस्ट का कोर्स कर रहा था जोकि थर्ड ईयर में है। दूसरा आरोपित रेहान निवासी रेवासन मेवात का रहने वाला है।  मामले की अब दोबारा जांच की जा रही है।
साल 2018 मामले को री ओपन होने के बाद मेवात के बड़े नेताओं पर गाज पड़ने की संभावना बढ़ गई है वही इसको लेकर सोहना आरोपी के रिश्तेदार में माता-पिता मौके से फरार हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *