यूपी

घायल युवक मांगता रहा मदद 100 नंबर से, पुलिस ने नहीं सुनी 

अनिरुद्ध, पीलीभीत

एक युवक बाइक में तेल डलवाने जा रहा था. रास्ते में गन्ने के ट्रक ने उसे टक्कर मार दी. युवक रोड पर गिर गया। मामला बीसलपुर रोड पर स्थित प्रभा पैलेस के सामने का है.

शिवम शर्मा नामक युवक नव वर्ष पर दोपहर 1 बजे घर से निकला था. तभी गन्ने से लदे ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. युवक वहीं गिर गया। मौके पर मौजूद 100 नंबर पुलिस (2054 गाड़ी संख्या) पुलिस कर्मियों से शिवम ने कहा कि उसे सड़क के किनारे कर दो और उसके घर फोन कर दो। पुलिस कर्मियों ने अनदेखा कर इधर उधर की बातें करते रहे। पुलिस कर्मियों के पास इंसानियत नाम की कोई चीज ही नहीं थी यदि वो चाहते तो ट्रक भी पकड़ सकते थे। युवक शहर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती है जिसके हाथ दो जगह से टूटे हैं जिसका ऑपरेशन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *