यूपी

पशुपति नगर में शशिकांत गौतम के नेतृत्व में लगाया स्टॉल, एकत्र की समर्पण निधि

नीरज सिसौदिया, बरेली
पशुपति नगर दो बत्ती के अभियान प्रमुख शशिकांत गौतम जी के नेतृत्व में प्रभु श्री राम मंदिर निर्माण के लिए निधि संग्रह हेतु साईं लोन के सामने कुदेशिया फाटक पर स्टाल लगाया गया. स्टॉल लगाने का मुख्य उद्देश्य उन रामभक्तों से समर्पण निधि एकत्र करना था जो पिछले दिनों चलाए गए अभियान के तहत निधि जमा करने से वंचित रह गए थे.

शशिकांत गौतम और उनकी पार्षद पत्नी पूनम गौतम ने लोगों को निधि समर्पण हेतु प्रेरित किया. इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने राम मंदिर निर्माण के लिए निधि दान दी. लोगों में इसके प्रति खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सूर्यकांत, अनुराग, विवेक, पुनीत जौहरी, प्रसून, भाजपा महानगर महामंत्री अधीर सक्सेना, मातृशक्ति में शासन द्वारा नामित पार्षद पूनम गौतम, शकुंतला सक्सेना, किरण गंगवार, नंदा अग्रवाल, प्रतिभा सिंह, आरती सक्सेना, धीरज ठाकुर, महेश पाल, बाबा अमर सिंह आदि शामिल थे.
कार्यक्रम में अमित कपूर का विशेष सहयोग रहा. उनके साथ विशाल सक्सेना, दीपक पाल अमित कुमार भारत आदि भी उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *