यूपी

उत्कृष्ट सेवा के लिए सोनम शर्मा एवं निशा शर्मा को किया गया सम्मानित

Share now

नीरज सिसौदिया, बरेली 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सिद्धार्थ शिक्षा समिति और रेखा कृष्ण एजुकेशन वेलफेयर सोसायटी की तरफ से काशी धाम व्रद्ध आश्रम में भोजन वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला महिला कल्याण अधिकारी सोनम शर्मा एवं महिला जागृति मंच की जिला अध्यक्ष ममता वर्मा उपस्थित रहीं। समारोह का प्रारंभ छात्रा पूजा आर्य ने एक देशभक्ति गीत गाकर किया । सिद्धार्थ शिक्षा समिति की अध्यक्ष शालिनी मिश्रा ने बताया कि समिति गरीब बच्चों के लिए फ़्री कंप्यूटर शिक्षा देती है। कार्यक्रम में रेखा कृष्ण वेफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रजनी पांडेय एवं सिद्धार्थ शिक्षा समिति की अध्यक्ष ने जिला महिला कल्याण अधिकारी सोनम शर्मा एवम् पुलिस विभाग की निशा शर्मा को “रियल सुपर वूमेन” अवॉर्ड से सम्मानित किया । सोनम शर्मा ने जिला प्रशाशन द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति प्रोग्राम और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं को जानकारी दी। दीक्षा शंखधार और अजय शंखधार ने ११०० रूपये का दान आश्रम को दिया। समारोह मे छात्रा चंचल ने भक्ति गीत से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय ब्राह्मण युवकों सभा के जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा , जिला महा मंत्री हिमांशु पांडेय ,महिला जागृति मंच की प्रदेश सचिव अंजलि दुबे ,सिद्धार्थ शिक्षा समिति की ट्रेनर जगमग कुमारी, शीला भसीन ट्रस्ट की अध्यक्ष हिना भाशीन तरुण गौरव पूजा चंचल राहुल आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *