यूपी

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया मतदाता दिवस

नीरज सिसौदिया, बरेली 

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बरेली की राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेवी छात्राओं ने संजय कम्युनिटी हॉल में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा मतदाता गीत प्रस्तुत किया तत्पश्चात अपने विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा छात्राओं तथा अन्य लोगों को जागरूक किया गया.

कार्यक्रम का संपादन राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी अर्चना राजपूत के निर्देशन में प्रधानाचार्य अनु पाराशरी के संरक्षण में किया गया. इस अवसर पर स्वयंसेवी छात्राओं ने अपने घर के आस-पास मतदाताओं को जागरूक करने के लिए शपथ ली. ज्योति स्वर्णकार द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई जिसमें संगीता पाल का सहयोग रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *