यूपी

पिता की पिस्टल से चली गोली, बच्चे की मौत

अंकित कुमार, फैजाबाद 

पिता की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली से बालक की मौत हो गई। घटना तारुन थाना क्षेत्र के गंगातारा गांव की है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पिता की लाइसेंस पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि मृतक के परिवारीजनों ने पुलिस को जो बयान दिया है उसके आधार पर अर्जुन का दस वर्षीय पुत्र शिवम शुक्रवार को पिता की लाइसेंसी पिस्टल से खेल रहा था। अचानक चली गोली शिवम को लग गई। शिवम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। अर्जुन का कहना है कि घटना के वक्त वे घर पर नहीं थे। पिस्टल बालक तक कैसे पहुंची ये जांच का विषय है। इस घटना को लेकर पूरा गांव स्तब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *