यूपी

बरेली की बेटी ने फिर बढ़ाया शहर का मान, हासिल किया राज्य स्तरीय सम्मान, पढ़ें क्या है पूरा मामला

नीरज सिसौदिया, बरेली
वैसे तो अपने शहर की बेटियां अपनी प्रतिभा के दम पर दुनियाभर में नाम रोशन कर रहीं हैं लेकिन एक बेटी ऐसी भी है जो कई बार शहरवासियों को गौरवान्वित कर चुकी है. हम बात कर रहे हैं युवा समाजसेवी डा. दीक्षा सक्सेना की. पेशे से डायटीशियन दीक्षा सक्सेना समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं. जरूरतमंदों को कपड़े बांटने से लेकर गरीब बच्चों का भविष्य संवारने तक वह हर काम पूरी शिद्दत के साथ करती हैं. यही वजह है कि समाज सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए डाॅक्टर दीक्षा सक्सेना को नारी शक्ति पुरस्कार से दिल्ली में सम्मानित किया गया. वह अपना एक एनजीओ भी चलाती हैं और इनरव्हील क्लब का क्लब हिस्सा भी हैं. पहले भी उन्हें लखनऊ में सम्मानित किया जा चुका है. बताते चलें कि दीक्षा सक्सेना समाज सेवा में काफी समय से सक्रिय भूमिका निभा रही हैं. पेशे से डाक्टर दीक्षा ने इस पुरूस्कार के लिए नारी शक्ति फाउंडेशन को धन्यवाद दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *